क्रांइमछत्तीसगढ़

एमजी रोड के ऑटोमोबाइल शोरूम में भीषण आग, तीसरी मंजिल तक पहुंचीं लपटें

रायपुर। शहर के मौदहापारा थाना क्षेत्र स्थित एमजी रोड के एक ऑटोमोबाइल शोरूम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे दुकान खुलने के दौरान लोगों ने धुआं उठते देखा, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार से पांच गाड़ियां पिछले कई घंटों से आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

दुकान में टायर, ट्यूब, प्लास्टिक सामग्री और लुब्रिकेंट ऑयल बड़ी मात्रा में रखे होने के कारण आग लगातार भड़कती रही। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

एडीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया, “गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे एमजी रोड पर स्थित एक ऑटोमोबाइल की दुकान में आग लग गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। पिछले ढाई घंटे से आग बुझाने का काम लगातार चल रहा है। लेकिन आग अभी तक नहीं बुझ पाई है।”

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts