देश

राहुल ने जोड़े हाथ, तो मुस्कुरा उठीं ममता, इंडिया ब्लॉक की दिल्ली बैठक की पूरी इनसाइड स्टोरी, किस नेता को कहां मिली सीट

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर मची ऐतिहासिक बगावत और हालिया पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद देश की सियासी हलचल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिफ्ट हो गई है.नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्षी ‘आई.एन.डी.आई.ए.’ (I.N.D.I.A.) गठबंधन की एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में शामिल होने के लिए जहां टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी  पार्टी में कलह छोड़कर कोलकाता से सीधे दिल्ली पहुंचीं, वहीं कांग्रेस, सपा और आरजेडी सहित तमाम घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने इसमें शिरकत की. इस बैठक में ममता बनर्जी के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महबूबा मुफ्ती, उमर अबदुल्ला, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव जैसे दिग्गज पहुंचे. लेकिन इन नेताओं के बैठने की व्यव्यस्था पर अब सोशल मीडिया पर लोग चुटकी ले रहे हैं.

बैठक के भीतर से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक का तापमान बढ़ा दिया है. विशेष रूप से नेताओं के बैठने की व्यवस्था और उनके बीच की बॉडी लैंग्वेज इस बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण रही. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के मुख्य हॉल में लगी विशाल राउंड-टेबल पर नेताओं को उनके राजनीतिक कद और समन्वय के हिसाब से सीटें आवंटित की गई थीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts