क्रांइमछत्तीसगढ़

रायपुर रिंग रोड पर कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाँटागांव स्थित रिंग रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रहे कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति में थे। इसी दौरान भाँटागांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद रिंग रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए फंसे वाहनों को निकलवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts