क्रांइमछत्तीसगढ़

धमतरी में 480 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 480 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 करोड़ 60 हजार रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप को रायपुर और उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्तर क्षेत्र से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ लोग रायपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर श्याम तराई में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी लेने पर सफेद बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रायपुर निवासी नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार किया। साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने जगदलपुर में सब्जी खाली करने के बाद पिकअप वाहन में गांजा लोड किया था। इसके बाद इसे रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने की योजना बनाई गई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में शामिल अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts