देश

तेल के रेट जितने बढ़ सकते थे उतने नहीं बढ़े, इस दिग्गज अर्थशास्त्री ने किया सरकार का समर्थन, साथ में दी सलाह

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच आईएमएफ की पूर्व प्रथम उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) का भारत को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है. उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच मिला हुआ है, क्योंकि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों का पूरा असर पेट्रोल और डीजल उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचने दिया है. गीता गोपीनाथ का यह बयान ऐसे समय आया है जब ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुका है और पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा बाजारों में भारी उतार चढ़ाव बना हुआ है. उन्होंने माना कि भारत को फिलहाल इस रणनीति से राहत मिली है, लेकिन साथ ही सरकार को भविष्य के लिए कुछ अहम आर्थिक कदम उठाने की सलाह भी दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts