देश

आ गया भारत का रक्षक! रूस ने भेजा ‘सुदर्शन चक्र’, देखते ही दुश्मनों के छूटेंगे पसीने

ज‍िस ‘सुदर्शन चक्र’ने ऑपरेशन सिंदूर में पाक‍िस्‍तान के दांत खट्टे कर द‍िए, उसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथी स्क्वाड्रन रूस ने भेज द‍िया है. भारतीय सेना और रक्षा विशेषज्ञों के बीच इस शक्तिशाली सिस्टम को सुदर्शन नाम दिया गया है, जो भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र की तरह ही अचूक और विनाशकारी है. इस चौथे स्क्वाड्रन के भारत आने से हमारी लंबी दूरी की हवाई सुरक्षा क्षमताओं को एक अभूतपूर्व मजबूती मिली है. रक्षा सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, रूस से यह आधुनिक मिसाइल प्रणाली एक समुद्री जहाज के जरिए सुरक्षित रूप से भारत के तट पर पहुंची है. अब इसे बेहद कम समय के भीतर ऑपरेशनल एरिया में तैनात क‍िया जाएगा, जिसके बाद हमारे आसमान की ओर आंख उठाने की जुर्रत कोई भी दुश्मन देश नहीं कर सकेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts