धर्म

माथे पर चंदन का तिलक, नंगे पांव आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। मंगलवार को यह चर्चित जोड़ा वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में विराट और अनुष्का को वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम में देखा जा सकता है। दोनों ने आश्रम में कुछ समय बिताया और आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात के बाद वहां से रवाना हो गए।

इस दौरान दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। अनुष्का शर्मा गुलाबी रंग के कॉटन सलवार-सूट में दिखाई दीं, जबकि विराट कोहली भूरे रंग की शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों के माथे पर चंदन का तिलक लगा हुआ था और उनके चेहरे पर अलग ही सुकून दिखाई दे रहा था।

आश्रम की तस्वीरों के साथ-साथ आगरा एयरपोर्ट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकलकर वृंदावन के लिए रवाना होते दिखाई दे रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है अनुष्का और विराट प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आए थे। दोनों पिछले कई वर्षों से समय-समय पर वृंदावन जाकर आशीर्वाद लेते रहे हैं। अपने व्यस्त जीवन के बावजूद यह जोड़ा आध्यात्मिक गतिविधियों और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने के लिए समय निकालता रहा है।

विराट और अनुष्का कई बार आध्यात्मिकता के महत्व का जिक्र भी कर चुके हैं। उनकी ये यात्राएं आस्था, आत्मिक शांति और आध्यात्मिक जुड़ाव के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती हैं।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts