छत्तीसगढ़

NHM कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, मिलेगा 6 लाख रुपये का मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब बैंक ऑफ इंडिया में वेतन खाता रखने वाले एनएचएम कर्मचारियों को 6 लाख रुपये का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस संबंध में शासन ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू (MOU) किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। योजना का लाभ उन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह बीमा कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में प्रदान किया जाएगा। खास बात यह है कि इस सुविधा के लिए राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित अन्य सुविधाएं भी कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि “इस पहल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा तथा उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts