व्यापार

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के लिए Meta का नया सब्सक्रिप्शन प्लान, पैसे देकर मिलेंगे एक्स्ट्रा फीचर्स

मेटा ने अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा की है। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई ऐसे अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे, जो सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

कंपनी ने बताया है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन विकल्प पेश किए जा रहे हैं। यह मॉडल काफी हद तक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रीमियम प्लान्स की तरह काम करेगा, जहां भुगतान करने वाले यूजर्स को एक्स्ट्रा सुविधाएं और कस्टमाइजेशन विकल्प मिलते हैं।

इंस्टाग्राम और फेसबुक के प्रीमियम वर्जन में यूजर्स को स्टोरी से जुड़े कई एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें स्टोरी को दोबारा देखने वाले लोगों की संख्या जानना, अनलिमिटेड क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट बनाना, स्टोरी को अधिक समय तक सक्रिय रखना शामिल हैं। इसके अलावा सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन, प्रोफाइल बायो के लिए विशेष फॉन्ट और अतिरिक्त पिन विकल्प भी मिलेंगे।

व्हाट्सऐप प्लस में यूजर्स को कस्टम थीम, अलग-अलग रिंगटोन, अतिरिक्त पिन चैट्स, प्रीमियम स्टिकर्स और चैट लिस्ट कस्टमाइजेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक प्लस के अलावा मेटा और भी सब्सक्रिप्शन लाने की तैयारी में है, जिनकी टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। इसमें क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए प्रोफेशनल प्लान और सभी यूजर्स के लिए AI फोकस्ड प्लान शामिल हैं। इन नई टेस्टिंग को Meta One के नाम दिया जाएगा।

कीमत की बात करें तो इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस का मासिक शुल्क 3.99 डॉलर (करीब 382 रुपये) रखा गया है। वहीं व्हाट्सऐप प्लस के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर (लगभग 287 रुपये) प्रति माह खर्च करने होंगे।

इसके अलावा Meta AI के लिए भी दो नए प्लान्स की टेस्टिंग की जा रही है। Meta One Plus की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह और Meta One Premium की कीमत 19.99 डॉलर प्रति माह होगी।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts