खेलमनोरंजन

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बढ़ाया युवा खिलाड़ी का हौसला

मुंबई। आईपीएल के अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भावुक नजर आए। हालांकि टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन 15 वर्षीय खिलाड़ी की शानदार बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी वैभव का हौसला बढ़ाते हुए उनकी जमकर सराहना की।

मैच के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव सूर्यवंशी के लिए एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, ‘टी 5756(आई) – सूर्यवंशी – 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्य। इस उम्र में तो हम बच्चे गुल्ली डंडा और बंटो भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे!!’

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। कई प्रशंसकों ने भी वैभव की प्रतिभा और संघर्ष की तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि क्वालीफायर-2 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रन बनाए। जब आरआर जीटी से हार गई, तो वैभव डगआउट में निराश और भावुक दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें उन्हें सांत्वना देते हुए भी देखा गया। क्रिकेट प्रेमियों ने युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भले ही टीम हार गई हो, लेकिन वैभव ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts