देश

क्या SIP में भी होता है नुकसान? जानिए वो ‘जादुई’ टाइम, जिसके बाद रिटर्न की 100% गारंटी!

म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) करने वाले ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि ‘मार्केट में बने रहो, मुनाफा तो होगा ही.’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप कम समय के लिए SIP करते हैं, तो आपकी गाढ़ी कमाई डूब भी सकती है. जी हां, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड की मई 2026 की एक ताजा रिपोर्ट में पिछले 30 सालों (अगस्त 1996 से अप्रैल 2026) के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है, जो आंखें खोलने वाला है.
3 से 5 साल वाली SIP में बड़ा खतरा!
आंकड़े बताते हैं कि 3 साल के लिए की गई SIP ने कई बार निवेशकों को तगड़ा रोना रुलाया है. 3 साल की SIP में करीब 12% मामलों में निवेशकों को निगेटिव रिटर्न मिला. सबसे खराब दौर में तो यह नुकसान -24.59% तक चला गया था. वहीं, अगर आप 5 साल के लिए भी निवेश करते हैं, तब भी रिस्क पूरी तरह खत्म नहीं होता. 5 साल की SIP में भी कुछ मौकों पर निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा और रिटर्न घटकर -9.48% तक आ गया.
वो ‘जादुई’ आंकड़ा, जहां नुकसान की गुंजाइश 0% हो गई
इस रिपोर्ट की सबसे राहत देने वाली बात यह है कि 8 साल का समय आते ही पासा पूरी तरह पलट जाता है. डेटा के मुताबिक, जिन लोगों ने 8 साल, 10 साल, 12 साल या 15 साल तक अपनी SIP जारी रखी, उन्हें इतिहास में कभी भी नुकसान नहीं हुआ यानी 100% पॉजिटिव रिटर्न मिला. सबसे खराब समय में भी 8 साल की SIP ने कम से कम 3.03% और 15 साल की SIP ने कम से कम 7.30% का मुनाफा जरूर दिया यानी समय बढ़ने के साथ नुकसान का डर पूरी तरह खत्म हो गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts