भारत की अपनी मोबाइल बनाने वाली कंपनी लावा इंटरनेशनल (Lava International) ने देश के बिजनेस मार्केट में एक बड़ा धमाका किया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह भारत में स्मार्टफोन के जरूरी पार्ट्स (पुर्जे) खुद बनाने के लिए अगले 5 साल में करीब 1,100 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रही है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारे देश के करीब 8,500 लोगों को नई नौकरियां मिलेंगी. अब तक हम मोबाइल की स्क्रीन और कैमरे जैसी खास चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे, लेकिन लावा के इस कदम से अब भारत में ही स्मार्टफोन के मुख्य हिस्से तैयार होने लगेंगे.
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




