खेलमध्यप्रदेश

ग्वालियर की नंदिता शर्मा भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम में शामिल, नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

ग्वालियर की नंदिता शर्मा ने मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। नंदिता का चयन भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम में हुआ है, जो नेपाल में आयोजित होने वाली पहली साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेगी। यह पहली बार है जब मध्य प्रदेश की किसी खिलाड़ी को भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में जगह मिली है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 20 मई से 22 मई तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत, पाकिस्तान, भूटान और मेजबान नेपाल की टीमें भाग लेंगी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ग्वालियर की होनहार खिलाड़ी नंदिता शर्मा का चयन भारतीय महिला टीम में किया गया है।

मध्य प्रदेश एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन के सचिव और एनआईएस हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने जानकारी देते हुए कहा, “नंदिता शर्मा ग्वालियर के दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की खिलाड़ी हैं और उन्होंने उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनका यह भी कहना है कि यह मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। पहली बार प्रदेश की किसी खिलाड़ी का चयन भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में हुआ है। हमें उम्मीद है कि नंदिता देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।”

नंदिता शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। पूरे मध्य प्रदेश को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts