क्रांइमछत्तीसगढ़

CG Accident: कार-मेटाडोर की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

जांजगीर-चांपा। जिले में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिलई रोड स्थित चिंटू ढाबा के पास कार और मेटाडोर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नागपुर निवासी गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग केटरिंग का काम करने ओडिशा के संबलपुर गए थे और वहां से मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से रायगढ़ होते हुए रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

कार में सवार महेश तातेवत, धर्मेंद्र कुर्मी और प्रवीण साखरे को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts