छत्तीसगढ़

रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 48 घंटे में तापमान 3-4 डिग्री गिरा, फिर बढ़ेगी गर्मी

रायपुर। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल के दिनों में जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं पिछले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में तापमान फिर से 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर दोबारा महसूस होगा।

हालांकि 4 और 5 मई को एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विभाग का अनुमान है कि इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे तापमान में फिर गिरावट संभव है।

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला के अनुसार—
“एक द्रोणिका (ट्रफ) उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड और मणिपुर तक फैली हुई है। इसके चलते उत्तर छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की नमी के कारण गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। हवा की दिशा उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी नमी वाली हवा है।”

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts