खेल

क्या वैभव सूर्यवंशी के बैट में लगी है ‘AI चिप’? वैभव ने खुद दिया जवाब

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियों में हैं। 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली।

इस पारी के बाद वैभव ने अपने बैट में ‘AI चिप’ होने के आरोप पर भी जवाब दिया। दरअसल पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वैभव के बल्ले में AI चिप लगी है, जिसकी वजह से वे इतना शानदार खेल रहे हैं।

अब इस पर खुद वैभव सूर्यवंशी ने प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बैट में AI चिप है, तो उन्होंने कहा, “भगवान ने लगाकर दिया है। उधर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाकर दे रहा हूं। उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।”

ऑरेंज कैप पर कब्जा
बता दें कि वैभव ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा चुका हैं। उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 44.44 की औसत और 238.10 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) 380 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts