देश

उड़ने को तैयार है यह एनर्जी शेयर, 52 हफ्ते के लो से 41% उछला, ब्रोकरेज भी दे रहे खरीदने की सलाह

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयरों ने एक बार फिर दलाल स्ट्रीट पर हलचल मचा दी है. सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने मार्च में ₹38.17 का 52 हफ्ते का निचला स्तर छुआ था. लेकिन अब यह स्टॉक अपने 52-वीक लो से करीब 41% उछल चुका है. पिछले एक महीने में ही इस एनर्जी शेयर ने 31% की शानदार छलांग लगाई है, जो पिछले दो सालों में इसका बेहतरीन मासिक प्रदर्शन है. हालांकि, शेयर अपने ₹74.30 के उच्च स्तर से अभी भी करीब 27% नीचे ट्रेड कर रहा है. पिछले पांच सालों में इस शेयर ने 1100% रिटर्न दिया है.

पिछले कुछ हफ्तों से इस स्टॉक में खरीदारी का जोरदार उत्साह देखा जा रहा है. बाजार के जानकारों का मानना है कि कंपनी जिस तरह से अपने पुराने कंसोलिडेशन जोन से बाहर निकली है, वह आने वाले समय में एक बड़ी रैली का संकेत है. आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज के जय ठक्कर के अनुसार, स्टॉक लंबे कंसोलिडेशन के बाद बाहर निकला है. उनका कहना है कि सुजलॉन शेयर ₹80 तक जा सकता है. उन्‍होंने निवेशकों को 40 रुपये का स्‍टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी है.
ब्रोकरेज हाउस जेएफ फाइनेंशियल्‍स सुजलॉन एनर्जी शेयर को ‘Buy’ रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹64 तय किया है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 51% की दर से बढ़ सकता है. सेंट्रम ब्रोकिंग ने भी इसे खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 74 रुपये रखा है. ब्रोकरेज काक कहना है कि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ते मौके और कंपनी का बेहतर वैल्यूएशन इसे लंबी अवधि के लिए आकर्षक बनाता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts