रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल या 1 मई तक जारी किया जा सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने कहा,
“मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है। फिलहाल, मिलान की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। कोई गलती न हो, इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है । कार्य की गति को देखते हुए उम्मीद है कि 30 अप्रैल या एक मई तक रिजल्ट जारी हो सकता है।”





