छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी CM हेल्पलाइन, 24 घंटे दर्ज होंगी शिकायतें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। यह हेल्पलाइन 24 घंटे चालू रहेगी, जिस पर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों के समाधान के लिए एक तय समय सीमा निर्धारित की जाएगी। यदि निर्धारित समय में समस्या का निराकरण नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts