छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी से झुलस रहा छत्तीसगढ़, 5 दिन तक लू का अलर्ट, रायपुर में रातें भी रहेंगी गर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ग्रीष्म लहर का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाएं लोगों को राहत नहीं दे रही हैं। सोमवार को रायपुर का तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

राजधानी में सुबह से ही तेज धूप चुभने लगी थी और दोपहर तक तापमान 42 डिग्री के पार चला गया। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। रायपुर में पिछले 10 वर्षों में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि इस साल अभी तक पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा है।

आज अंधड़ और बारिश के आसार
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका / हवा की अनियमित गति तेलंगाना से कोमोरिन तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी बिहार से दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 21 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

रायपुर का आज का मौसम
मंगलवार को रायपुर में ग्रीष्म लहर चलने और रात में भी गर्मी बने रहने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts