वरुण धवन और डेविड धवन की हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के लिए नई एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रही है। उनकी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
टीजर की शुरुआत दो बच्चों की मजेदार बातचीत से होती है, जहां वे अपनी मां का नाम बताते हैं। लेकिन जैसे ही पिता के नाम की बारी आती है, दोनों एक ही नाम लेते हैं और यहीं से कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। इस सीन को AI के जरिए और दिलचस्प बनाया गया है, जो दर्शकों को तुरंत आकर्षित करता है।
इसके बाद टीजर में वरुण धवन की मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ रोमांटिक और कॉमिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। फिल्म में मृणाल ठाकुर ‘बानी’ और पूजा हेगड़े ‘प्रीत’ के किरदार में नजर आएंगी, जबकि वरुण दोनों के साथ इश्क फरमाते दिखते हैं।
फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। पहले इसे 12 जून 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। टीजर से साफ है कि यह फिल्म कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा का पूरा पैकेज होने वाली है।





