Blog

संतोष वर्मा National Federation OF Govt ITI Employees Associations के National Vice president एवं गजेंद्र साहू National Secretary निर्वाचित हुए

*अत्यंत हर्ष का विषय है ऑल इंडिया लेबल पर National Federation OF Govt ITI Employees Associations का गठन वर्ष 2015 में हुआ है ,जिसका राष्ट्रीय अधिवेशन(सेमिनार) का आयोजन चंडीगढ़ (पंजाब) में दिनांक 12.04.2026 एवं 13.04.2026 को आयोजित किया गया था।*
*उक्त अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचन(चुनाव) भी सम्पन्न करवाया गया जिसमें श्री सरदार दविंदर सिंग जी National President एवं श्री अनिल भोसले जी(GOA) National general secretary निर्वाचित हुए है।*
*साथ ही भारत देश के एक छोटे से राज्य छत्तीसगढ़ से हमारे साथी श्री संतोष कुमार वर्मा National Vice President निर्वाचित हुए एवं हम सभी के लिए बड़े गर्व कि बात है कि छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री गजेंद्र साहू National Secretary निर्वाचित हुए है।*
*राष्ट्रीय स्तर पर हमारे आईटीआई संघ के दोनों पदाधिकारीयों को एक बहुत महत्वपूर्ण एवं बड़ी जिम्मेदारी मिलना हम सब के लिए बड़े सौभाग्य और गौरव कि बात है।*
**इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने श्री संतोष कुमार वर्मा एवं श्री गजेन्द्र कुमार साहू को बधाई देते हुए खुशी जाहिर किए है।*
*उक्त गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों के प्रतिनिधि मंडल से सौजन्य मुलाकात करने और अपने राज्य स्तर के मुद्दों/मांगों/समस्याओं को उनके समक्ष रखने और उनके अपने अपने राज्यों के क्या क्या मुद्दे है उसे जानने/समझने का सौभाग्य मिला, साथ ही उन सभी मुद्दों/समस्याओं को कैसे समाप्त किया जा सकता है उस पर भी विस्तार से चर्चा हुई जिसमें सभी राज्यों ने सहमति देते हुए सर्वसम्मति से तत्काल NCVT Act बनाने हेतु कमेटी का गठन किया।*
*साथ ही सभी राज्यों में समान ग्रेड पे निर्धारण एवं एक समान पदनाम के लिए भी एक कमेटी का गठत किया गया है।*

*Ncvt act बनने से सभी राज्यों के बहुत सारी समस्याओं का निदान भी हो जाएगा जो निम्नांकित हैं -:*
*1) सभी राज्यों में ग्रेड पे एवं पदनाम में समानता होगी। जिससे 4600 ग्रेड पे वाली समस्या का निराकरण होगा।*
*2) सभी राज्यों में प्रशिक्षण हावर्स एक समान निर्धारित होगी जिससे 5 Days (शनिवार अवकाश) Working के मुद्दे निराकृत होंगे।*
*3) DGT नई दिल्ली द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों को सभी राज्यों को लागू (मान्य)करना अनिवार्य हो जाएगा।*
*4) संस्था स्तर पर प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण एवं infrastructure में सुधार होगी।*

*संतोष कुमार वर्मा*
*कार्यकारी अध्यक्ष*
*एवं National Vice* *President*
*National ITI Federation.*

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts