देश

जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट के लिए काउंटडाउन शुरू, एनटीए ने बता दी डेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जेईई मेन 2026 की दूसरे सत्र की परीक्षा खत्म हो गई है. देश-दुनिया के 318 शहरों में फैले 566 केंद्रों पर आयोजित इस महा-परीक्षा में लगभग 11.23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए. अब सभी को जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 जारी होने का इंतजार है. जेईई मेन सत्र 2 परिणाम 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
आज एनटीए जेईई मेन सत्र 2 के प्रश्न पत्र जारी करेगा. जेईई मेन आंसर की में कोई गड़बड़ होने की स्थिति में उसे चैलेंज करने का मौका मिलेगा. इसके लिए 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. इस बार ‘बेस्ट ऑफ टू’ का फॉर्मूला भी गेम-चेंजर साबित होने वाला है. जिन अभ्यर्थियों का पहला सेशन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, उनके पास सेशन 2 में बाजी पलटने का सुनहरा मौका था. जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट 2026 संभावित तौर पर 20 अप्रैल को घोषित होने की उम्मीद है.
जेईई मेन 2026 शेड्यूल: कैलेंडर पर टिक कर लें ये दिन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक, 9 अप्रैल 2026 को जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर पोर्टल पर आ जाएंगे. इसके लिए jeemain.nta.nic.in पर डिटेल्स देखते रहें. इसके ठीक दो दिन बाद यानी 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर की जारी होगी. अगर आपको किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है तो चैलेंज विंडो खुलते ही अपनी बात रख दें. आखिर में 20 अप्रैल को वह बड़ा दिन आएगा जब पेपर 1 का फाइनल रिजल्ट और जेईई मेन ऑल इंडिया रैंक (AIR) आपके सामने होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts