क्रांइमछत्तीसगढ़

सरगुजा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, एक गंभीर

अंबिकापुर: सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो जंगल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी। वहीं कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी, जिसमें कुल चार लोग सवार थे। इसी दौरान गांधीनगर थाना इलाके के सकालो जंगल के पास ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts