देश

बैंक FD से नहीं बन रही बात? ये ऑप्शन दिला सकते हैं ज्यादा रिटर्न

कई लोगों को लगता है कि सिर्फ बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट से ही अच्छा ब्याज मिल सकता है. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ऐसे कई बेहतर और सुरक्षित ऑप्शन मौजूद हैं जो आपको एफी से ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं. आजकल बैंक एफडी पर ब्याज दरें औसतन 6% से 7.5% सालाना तक मिलती हैं. कुछ छोटे फाइनेंस बैंक 8% तक भी देते हैं, लेकिन महंगाई की वजह से असली कमाई कम रह जाती है.
बैंक FD सुरक्षित जरूर हैं, क्योंकि DICGC इंश्योरेंस से ₹5 लाख तक की सुरक्षा मिलती है. लेकिन सिर्फ FD पर निर्भर रहने से आपके पैसे की ग्रोथ सीमित हो जाती है. इसलिए एक्सपर्ट्स निवेश में डाइवर्सिफिकेशन की सलाह देते हैं, ताकि सुरक्षित रहते हुए भी बेहतर रिटर्न मिल सके. सरकारी योजनाएं सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं. PPF में 7.1% ब्याज मिलता है और यह 15 साल की टैक्स-फ्री स्कीम है. NSC में 7.7% ब्याज मिलता है, जो FD से बेहतर हो सकता है. FD के ब्याज पर टैक्स लगता है, जबकि PPF और NSC जैसी योजनाओं में टैक्स छूट मिलती है.

यहां मिलेगा 8 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) में 8.2% ब्याज मिलता है और तिमाही आय का ऑप्शन होता है. वहीं, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में 7.4% ब्याज मिलता है. ये सभी योजनाएं आपकी पूंजी की सुरक्षा देती हैं. T-Bills और G-Secs भी काफी सुरक्षित ऑप्शन हैं. इन्हें RBI Retail Direct के जरिए खरीदा जा सकता है. इनका रिटर्न FD से थोड़ा बेहतर हो सकता है और जोखिम बहुत कम होता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts