छत्तीसगढ़राजनीति

नक्सलवाद पर सीएम विष्णुदेव साय का विपक्ष पर वार, बोले – “संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं”

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है।” साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए न कि जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार और सुरक्षा बलों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हीं के प्रयासों से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों तक नक्सलवाद विकास में बड़ी बाधा बना रहा, लेकिन अब छत्तीसगढ़ और देश इस समस्या से मुक्त हो चुका है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे उत्कल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा भी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts