देशव्यापार

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, एक्सपी100 में 11 रुपए तक बढ़ोतरी

देशभर में प्रीमियम ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रीमियम पेट्रोल के बाद अब प्रीमियम डीजल भी महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने सोमवार रात 12 बजे से नई दरें लागू करते हुए प्रीमियम डीजल की कीमत में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा।

तेल कंपनियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. लगातार बदलती वैश्विक परिस्थितियों के कारण ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है.

उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ
कीमतों में इस इजाफे का असर खासतौर पर परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों पर पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में प्रीमियम डीजल की कीमत अब लगभग 95 से 96 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गई है। हालांकि प्रीमियम डीजल बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस देता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते इसका उपयोग सीमित हो सकता है।

नई कीमतें क्या हैं
जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने प्रीमियम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार एक्सपी100 (100 ऑक्टेन) पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीजल की कीमत 91.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

कितनी हुई बढ़ोतरी
इस बदलाव के तहत एक्सपी100 पेट्रोल में करीब 11 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल में लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम
इससे पहले 20 मार्च को भी सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। हालांकि फिलहाल सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts