छत्तीसगढ़

दुर्ग भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आज2625 वा जन्म कल्याणक महोत्सव हर्ष और उल्लास के वातावरण में सकल जैन समाज की विशेष उपस्थिति में मनाया गया


प्रातः 7:30 बजे दिगंबर और श्वेतांबर जैन मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई मारवाड़ी विद्यालय ओर कस्तुरबा बाल मंदिर में विधी विधान से पुजा अर्चना के पश्चात भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई शोभायात्रा को सिहावा नगरी के लोक प्रिय भजन गायक मयंक डागा शुभम भंसाली ने अपने भक्ति गीतों से शानदार जानदार समा बांधा उपस्थित जन समुदाय उनकी भक्ति गीतों के साथ झुमकर भक्ति का आनंद लेते लेते हुए नजर आए
भगवान महावीर की शोभायात्रा में महापौर अल्का बाधमार साथ थी

मारवाड़ी स्कूल से निकली यह शोभायात्रा होटल मान लुचकी तालाब फरिश्ता कंपलेक्स इंदिरा मार्केट भाजपा कार्यालय शनिचरी बाजार होते हुए गांधी चौक एवं दिगंबर जैन मंदिर में इस यात्रा का समापन हुआ
गंज मंडी प्रांगण में सकल जैन समाज के गौतम प्रसादी की व्यवस्था रखी गई थी

पानी बचाने बर्तनों को जैन समाज ने लकड़ी के बुरादे से साफ किया
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मे भोजन के बर्तनों को सुधर्म जैन परिवार ने लकड़ी के बुरादों से बर्तनों की सफाई की और हजारों लीटर पानी बचत करने का संदेश दिया इस कार्य में सुधर्म परिवार के युवा, महिलाएं, बड़ी संख्या में सैकड़ो जैन सदस्य इस कार्य में लगे हुए थे जन्मोत्सव में इस कार्य की सभी वर्ग के लोगों ने सराहना की और ऐसा प्रयोग घरों से भी प्रारंभ करने की जरूरत है जिससे हम हर घर से हजारों लीटर पानी बचा सकते हैं

दोस्त यार ग्रुप के सदस्यों ने पुराना बस स्टैंड में भव्य भंडारे का आयोजन किया था जिसमें लगभग 4000 से अधिक लोगों ने भंडारे में भोजन किया

सकोरे का वितरण
पुराना बस स्टैंड में खतरगक्ष युवा एवं महिला परिषद में जीव रक्षा में एक कदम आगे बढ़ते हुए सैकड़ो की संख्या में सकोरे का वितरण किया साथ ही राहों को राहगीरों को शरबत भी पिलाया
जिला चिकित्सालय दुर्ग में संजय बोहरा के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

जैन समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के द्वारा किया गया जिसमें जो महिला घर से व्यापार करती है उन्हें एक प्लेटफार्म देने के लिए वहां स्टाल लगाए गए और उन स्थानों पर वह अपने सामानों की बिक्री करते रहे लगातार चार दिनों तक चलने वाले गृह कुटीर उद्योग महावीर मेला में लोगों को खासा लाभ हुआ
जन्म कल्याणक महोत्सव के इस सुकृत्य की सभी लोगों ने प्रशंसा की कुशल बहु मंडल के निर्देशन में यह महावीर मेला आयोजित था
जिला चिकित्सालय में फल वितरण एवं कृष्ण गौशाला छतागढ़ में गायों को गुड और सब्जी खिलाने का कार्य भी जैन समाज के सदस्यों ने किया
इस शोभायात्रा में एक प्रयोग और करके देखा गया शोभायात्रा में निकलने वाले जैन समाज के युवा एवं महिला मंडलों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था साथ ही शोभायात्रा में युवा युवा महिला मंडलों के लिए दो पुरस्कार घोषित किए गए थे उत्कृष्ट वेशभूषा एवं उत्कृष्ट अनुशासन जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकलने वाली इस शोभायात्रा में निर्णायक मंडलों की कार्यशैली पर नजर रखे हुए थे इन पुरस्कारों की घोषणा भी की गई‌ हे यह प

शोभा यात्रा में चलित झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही

आज रात्रि 8 बजे राजेस्थान के प्रसिद्ध भक्तिगीत गायक गोयल मालु जागृति वडेरा भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के योगेश बरडिया विजय कोठारी संदीप निमाणी मनीष बड़जात्या प्रवीण बोथरा प्रभात सांखला आकाश पारख अक्षय जैन संभव श्रीश्रीमाल राहुल बरमेचा नितेश पारख भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में समस्त कार्यक्रमों में जिन जिन लोगों ने अपना समर्पण और सहयोग दिया उन सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की हे

नवीन संचेती
प्रचार प्रसार प्रमुख
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts