देशव्यापार

अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी

मार्च का महीना खत्म होने वाला है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही बैंक छुट्टियों की लंबी सूची सामने आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, अप्रैल 2026 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

इन छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों के त्योहार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार शामिल हैं। महीने की शुरुआत में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महा विषुव संक्रांति, बोहाग बिहू और बैसाखी जैसे कई त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं।

इसके बाद 16 अप्रैल को बोहाग बिहू और 20 अप्रैल को बसव जयंती व अक्षय तृतीया के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।

अप्रैल 2026 में बैंक छुट्टियां
आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, इस महीने मौंडी थर्सडे, गुड फ्राइडे, बोहाग बिहू, बंगाली नव वर्ष और अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर अवकाश रहेगा। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार व सभी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई की अधिसूचना में कहा गया है, “सभी शेड्यूल्ड और लॉन-शेड्यूल्ड बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।”

पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

1 अप्रैल – बैंक के वार्षिक खाते बंद होने के कारण अवकाश
2 अप्रैल – मौंडी थर्सडे
3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
11 अप्रैल – दूसरा शनिवार
14 अप्रैल – डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महा विषुव संक्रांति/बीजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष/बोहाग बिहू/चेइराओबा/बैसाखी
15 अप्रैल – बंगाली नववर्ष (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस
16 अप्रैल – बोहाग बिहू
20 अप्रैल – बसव जयंती/अक्षय तृतीया
21 अप्रैल – गरिया पूजा
25 अप्रैल – चौथा शनिवार
5, 12, 19, 26 अप्रैल – रविवार

ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से कई छुट्टियां राज्यवार अलग-अलग लागू होंगी। राष्ट्रीय अवकाश और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा, देशभर में बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts