मनोरंजन

क्या शादी की तैयारी में कृति सेनन? एक्ट्रेस बोलीं- “मुझे नहीं पता… मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई जल्दी है”

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों कबीर बाहिया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन साथ में नजर आने और तस्वीरों के कारण डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। होस्ट ने उनसे पूछा, “क्या हम जल्द ही किसी और इवेंट से आपकी बहन के वीडियो वायरल होने की उम्मीद कर सकते हैं?” इस पर कृति थोड़ी नाराज़ नजर आईं और उन्होंने कहा, “मतलब? क्या आप अभी उस ‘चाचीजी’ की तरह सवाल पूछ रहे हैं कि मैं शादी कब कर रही हूं? अरे दोस्तों! ज़िंदगी में शादी के अलावा भी बहुत कुछ है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या जल्द ही शादी करने का कोई इरादा है, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “मुझे नहीं पता। मेरा मतलब है, मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे सच में शादी करने का मन होगा और मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई जल्दी है।”

इसी बातचीत में उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है हां, नेपोटिज़्म, यह हर फील्ड में है। बस हमारे यहां इसके बारे में बात करना आसान है। लेकिन आखिर में, मुझे लगता है कि अगर आप सच में कड़ी मेहनत करते हैं…तो इसमें समय लगता है। जिन मौकों के लिए आप सच में तरसते हैं, उन्हें पाने में समय लग सकता है, लेकिन अगर आप लगे रहते हैं तो आपको आखिरकार वह मिल ही जाएगा। आपको बस जो आप करते हैं उसमें बेहतर होते रहना है। बस लगे रहें और हार न मानें।”

रिप्लेस किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “कई बार। लेकिन वह तो स्टार किड न हुआ, तो कोई और होगा, बहुत सारे एक्टर हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts