देशभर में सोने और चांदी की आज कीमतें बढ़ गई है. लगातार दूसरे दिन यानी गुरुवार 26 मार्च 2026 को देशभर में सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली. रामनवमी के मौके पर ज्वैलरी की मांग बढ़ने से कीमतें चढ़ गई है. MCX आज श्री राम नवमी के कारण सुबह के पहले सत्र में बंद रहेगी लेकिन शाम के सत्र में MCX पर ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी, जो 5 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगी.
दिल्ली के बुलियन बाजार में सोने के भाव में पिछले दिन की तुलना में इजाफा दर्ज किया गया है. 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव दिल्ली में ₹1,46,830, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद में ₹1,46,680. पुणे, बेंगलुरु में ₹1,46,680 पर है. इसके अलावा अहमदाबाद में ₹1,46,730, जयपुर में ₹1,46,830, भोपाल में ₹1,46,730 और लखनऊ में ₹1,46,830 पर है. वहीं, चंडीगढ़ में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम ₹1,46,830 पर आ गया है.
22 कैरेट सोने का भाव
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव दिल्ली में ₹1,34,610 मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद ₹1,34,460. इसके अलावा पुणे, बेंगलुरु में 1,34,460 रुपये पर है. अहमदाबाद में ₹1,34,510 और जयपुर में ₹1,34,610 पर है. वहीं, भोपाल ₹1,34,510 और लखनऊ में ₹1,34,610 पर 22 कैरेट का भाव आ गया है. आज चंडीगढ़ में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट ₹1,34,610 पर है.




