मध्यप्रदेश

एमपी में गर्मी का कहर बरकरार, 26 मार्च से बदलेगा मौसम; IMD ने किया बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च के अंतिम सप्ताह तक गर्मी का असर तेज बना हुआ है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। उज्जैन सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं इंदौर में 33.3°, भोपाल में 33°, ग्वालियर में 31.8° और जबलपुर में 31.3° तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि, मौसम में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) भोपाल ने 26 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए मौसमी सिस्टम के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान भी आ सकता है।

फिलहाल अगले 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं, लेकिन 26 मार्च के बाद मौसम में ठंडक बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह बदलाव आम लोगों को गर्मी से राहत देगा, वहीं किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts