मनोरंजन

कार्तिक आर्यन बनेंगे इच्छाधारी नाग, फिल्म Naagzilla का फर्स्ट लुक रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर नए और अनोखे किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। अपनी शानदार अदाकारी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो चुके कार्तिक अब पहली बार इच्छाधारी नाग के रोल में नजर आएंगे।

उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में कार्तिक एक अलग और दिलचस्प अंदाज में दिखाई देंगे, जहां उनका किरदार प्रेमवदेश्वर प्यारे चंद बताया जा रहा है।

यह एक फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं, जो फुकरे फ्रेंचाइजी के लिए जाने जाते हैं।

बता दें कि ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’ (Naagzilla) को अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने 2026 कंटेंट इवेंट ‘इट स्टार्ट्स हियर’ में पेश किया। फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसके बाद Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जाएगी। इसे धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर बना रहे है।

फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 तय की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts