छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, राजनांदगांव में पारा 40°C पार, आने वाले दिनों में बारिश और तूफान का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में रही, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

राजधानी रायपुर में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में 14 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवाएं (30 से 40 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts