मध्यप्रदेश

किचन का बजट बिगड़ा: LPG गैस सिलेंडर महंगा, नई कीमतें आज से लागू

जबलपुर। देश में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में करीब 115 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

नई दरों की जानकारी तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश में महंगाई का झटका जोर से लगा है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद मध्यप्रदेश में रसोई गैस कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली और मुंबई के मुकाबले अधिक महंगी हो गई है। घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रुपए का इजाफा हुआ है। घरेलू सिलेंडर अब 920 रुपए का हुआ है, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर में 114 रुपए का इजाफा हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर 2100 से ज्यादा का हो गया है। जिससे आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts