मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर कब होगा रिलीज? रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया और दर्शकों का खूब प्यार हासिल किया। अब फैंस इसके सीक्वल धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर

पहले खबर थी कि फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर ट्रेलर की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। सामने आए पोस्टर के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11 बजे रिलीज होगा।

पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई यूजर्स फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बस इसी दिन का इंतजार था।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “धुरंधर 2 देखने के लिए हम सब बेताब हैं।”

पहली फिल्म ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और यह बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे।

अब दर्शकों की नजरें इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts