भारत में 1 मार्च 2026 से मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग (SIM Binding) का नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपके WhatsApp,Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स पर पड़ेगा। इस नियम के मुताबिक अब आपके फोन में वही SIM कार्ड होना जरूरी होगा, जिस नंबर से आप यह ऐप्स इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर नियम लागू होने के बाद आप वह SIM अपने फोन से निकाल देंगे, तो आपका अकाउंट काम करना बंद कर देगा।
इस बड़े बदलाव से पहले अपनी चैट्स और डेटा सुरक्षित रखने के लिए आपको नीचे दिए तीन महत्वपूर्ण कदम तुरंत उठाने चाहिए:
1. अपना प्राइमरी SIM चुनें और सेट करें
बहुत से यूजर्स ऐसे नंबर पर WhatsApp/Telegram चलाते हैं जो उनके पास फोन में मौजूद नहीं होता। सिम बाइंडिंग लागू होने के बाद ऐसा करना संभव नहीं होगा।
• आज ही वह नंबर तय करें जिसे आप स्थायी रूप से इस्तेमाल करना चाहते हैं।
• सुनिश्चित करें कि वह सिम आपके फोन के सिम स्लॉट में मौजूद हो, क्योंकि सिम निकालने पर ऐप एक्सेस खत्म हो जाएगा।
2. SIM को रिचार्ज और एक्टिव रखें
• यदि आपका WhatsApp वाला नंबर लंबे समय से इनएक्टिव है या रिचार्ज नहीं हुआ है, तो नियम लागू होने के बाद अकाउंट खतरे में पड़ सकता है।
• सिम बाइंडिंग के तहत ऐप समय-समय पर SIM की उपलब्धता को वेरीफाई करेगा।
• यदि सिम इनएक्टिव होने के कारण कंपनी ने उसे किसी और को अलॉट कर दिया, तो आप अपना अकाउंट हमेशा के लिए खो सकते हैं।
• इसलिए अपने SIM को एक वैध रिचार्ज प्लान के साथ सक्रिय (Active) रखें।
3. अपनी चैट्स और डेटा का बैकअप लें
नए नियम लागू होने के दौरान तकनीकी समस्या या वेरिफिकेशन फेल होने की स्थिति में डेटा सुरक्षित रखने के लिए बैकअप जरूरी है।
• Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए:
WhatsApp की Settings में जाएं
Chats ऑप्शन चुनें
Chat Backup पर जाएं
Include Video को ऑन करें
Back up now पर क्लिक करके पूरा डेटा सुरक्षित करें
यदि आपने समय रहते ये जरूरी कदम नहीं उठाए, तो नया नियम लागू होने के बाद आपका मैसेजिंग अकाउंट बंद हो सकता है। इसलिए 1 मार्च से पहले सभी जरूरी सेटिंग्स अपडेट कर लें और अपने डेटा का बैकअप जरूर सुरक्षित कर लें।





