उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज तड़के भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा, “भारतवर्ष में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ रहा है। यह सकारात्मक बदलाव हमारी वर्षों पुरानी मानसिकता को दर्शाता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति धनगढ ने कहा कि धार्मिक स्थलों का जो रखरखाव हो रहा है, उनका विकास किया जा रहा है वह सराहनीय है, मैं प्रशासन की सरलता सुगमता और लगनशीलता से बहुत प्रभावित हूं । यहां सभी से समानता से व्यवहार किया जा रहा है । मैं एक स्वच्छ छवि लेकर यहां से जा रहा हूं । यहां आकर अहंकार, ईर्ष्या, अहम और प्रतिशोध का त्याग हो जाता है।”





