मार्च 2026 की शुरुआत बैंकों की कई छुट्टियों के साथ होने जा रही है। अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम बाकी हैं, तो उन्हें समय रहते पूरा कर लें, क्योंकि अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर देता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि किस दिन और किन शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
साप्ताहिक अवकाश
फरवरी के अंत में लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। 28 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 1 मार्च को रविवार होने की वजह से भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
2 मार्च को किन शहरों में अवकाश
2 मार्च को केवल कानपुर और लखनऊ में होलिका दहन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। अन्य शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
3 और 4 मार्च को कई शहरों में बंद रहेंगे बैंक
होली से जुड़े विभिन्न आयोजनों के चलते 3 और 4 मार्च को कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। डोल जतरा, धुलंडी और होलिका दहन के कारण भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और पटना जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 4 मार्च को होली के अवसर पर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली और रायपुर समेत कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।





