मनोरंजन

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरों पर सितारों ने लुटाया प्यार

उदयपुर में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। लाल साड़ी और पारंपरिक सोने के गहनों में सजी रश्मिका बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं सफेद धोती और लाल शॉल में विजय भी बेहद आकर्षक नजर आए। शादी में परिवार, करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए।

बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं

शादी की तस्वीरें सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने कपल पर प्यार बरसाया।

कृति सेनन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘उफ़्फ़… इस फ्रेम में कितना प्यार और खुशियां हैं। आप दोनों को बधाई! रश्मिका और विजय, आपको जीवनभर खूबसूरत यादें और ऐसा प्यार मिले जो आपको एक साथ जीवंत और सुकूनभरा एहसास कराए।’
वहीं पोस्ट पर कमेंट किया, ‘ओह!!! बहुत-बहुत बधाई रशू!! आप दोनों को!! आप दोनों को जीवन भर खुशियां और प्यार मिले।’

सामंथा रुथ प्रभु ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए ‘बधाई’ लिखा और दोनों को टैग किया।

आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘दिल से बधाई हो दोस्तों!’

नेहा धूपिया ने कहा, ‘आप दोनों को बधाई।’

मौनी रॉय ने कमेंट किया, ‘बहुत प्यारा। बधाई हो प्रेमियों।’

रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ‘आप दोनों के दिल हमेशा जुड़े रहें और आपका घर शांति व खुशियों से भरा रहे। इस खूबसूरत शादी के लिए आप दोनों को बधाई।’

मलाइका अरोड़ा और जेनेलिया डिसूजा ने भी कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा सोनू सूद, अनुपम खेर, विद्या बालन समेत कई सितारों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी।

रश्मिका का इमोशनल पोस्ट

रश्मिका मंदाना ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा –

‘हाय माई लव्स,
आप सभी से अब मिलवा रही हूं ‘माय हस्बैंड’!
मिस्टर विजय देवरकोंडा!!’

वह इंसान जो मुझे हर दिन कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझे बताता रहता था कि मैं अपनी कल्पना से कहीं अधिक हासिल करने में सक्षम हूं!
वो इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका…
वो इंसान जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ सफर करना कितना बेहतरीन होता है, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक पूरी किताब लिख सकती हूं!
मैं वो महिला बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं!
मैं सचमुच बहुत खुशनसीब हूं।
विज्जू, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएं हैं, उन्हें व्यक्त करने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं!! मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है!!
लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, सुख, दुख, आनंद, जीवन – सब कुछ अब कहीं अधिक अर्थपूर्ण लगने लगा है, क्योंकि तुम मेरे साथ हो। इन सब के साक्षी हो… इन सब का सबसे बड़ा हिस्सा हो!
मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत-बहुत-बहुत उत्साहित हूं! तुम्हारी पत्नी बनने के लिए! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए!! अब तो जश्न का समय है!!
चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जिएं!
मैं तुमसे प्यार करती हूं!’

विजय ने भी जताया प्यार

विजय देवरकोंडा ने लिखा –

‘मैंने उसे कुछ यूं याद किया कि लगा-अगर वह आसपास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। लगा-अगर वह मेरे सामने बैठी होतीं तो मेरा भोजन करना सुकूनभरा लगता। लगा-अगर वह मेरे साथ वर्कआउट कर रही होती तो वह ज्यादा मजेदार होता।… इसलिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।’

फिल्मों से शुरू हुई थी केमिस्ट्री

दोनों ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में काम किया था। विजय को फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से खास पहचान मिली, जबकि रश्मिका ने ‘पुष्पा द राइज’ और ‘एनिमल’ से हिंदी  फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल की।

तीन दिनों का प्री-वेडिंग गुरुवार को शादी के साथ ही खत्म हुआ। रश्मिका और विजय सोमवार को अपने परिवार और करीबी मेहमानों के साथ उदयपुर पहुंचे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

फिलहाल सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की शाही शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं और फैंस के साथ-साथ सितारे भी इस नए जोड़े को दिल खोलकर आशीर्वाद दे रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts