होली के त्योहार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने इस साल विशेष ट्रेनों का बड़ा इंतजाम किया है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल से होकर गुजरने वाली 15 होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तिरुपति–रक्सौल रूट पर यात्रियों की ज्यादा मांग को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। तिरुपति से ट्रेन नंबर 07051, दिनांक 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च 2026 को चलेगी, जबकि रक्सौल से ट्रेन नंबर 07052, दिनांक 24 फरवरी, 3 मार्च और 10 मार्च 2026 को रवाना होगी।
इसके अलावा पटना और चर्लपल्ली के बीच भी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस रूट पर कुल सात होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पटना से ट्रेन नंबर 03253, 9 से 30 मार्च 2026 तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हर स्पेशल ट्रेनों में 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर, जनरल और एसएलआर कोच शामिल रहेंगे। होली के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।




