छत्तीसगढ़

मधुमक्खियों का हमला, 5 घायल — एक की हालत गंभीर

रुद्री के दुलारी नगर इलाके में अचानक मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। झुंड में भड़की मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं एक बच्चे को भी कई जगह मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं, बताया जा रहा है कि उसे शरीर के 5 से 7 स्थानों पर काटा गया है। अन्य घायलों का उपचार सामान्य वार्ड में जारी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी, शोर या छेड़छाड़ के कारण मधुमक्खियां अचानक आक्रामक हो जाती हैं और झुंड में हमला कर सकती हैं। ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में पेड़ों या मकानों में बने छत्तों की वजह से ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि मधुमक्खी के डंक लगने पर तुरंत प्राथमिक उपचार करें और जरूरत पड़ने पर अस्पताल ले जाएं, क्योंकि अधिक डंक या एलर्जी की स्थिति में मामला गंभीर हो सकता है। स्थानीय प्रशासन को भी ऐसे छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts