छत्तीसगढ़

फिर सलाखों के पीछे रोहित तोमर: 6 साल पुराने केस में पुलिस का एक्शन

रायपुर। शहर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को रायपुर पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने वर्ष 2019 के पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए आरोपी को पकड़ा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक रोहित तोमर लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 327, 384 और 506 समेत कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज हैं। इन मामलों में मारपीट, जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोप शामिल हैं। वारंट जारी होने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट से एक मामले में मिली है राहत

तेलीबांधा थाना में दर्ज एक मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। बताया जाता है कि उस प्रकरण में छह महीने से अधिक समय तक फरार रहने के बाद रोहित कोर्ट से आदेश लेकर रायपुर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। हालांकि कोतवाली में दर्ज पुराने मामले में वह फरार था, सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाया और आरोपी को पकड़ा।

पहले भी जा चुका है जेल

रोहित तोमर पर पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और पुलिस आधा दर्जन से अधिक बार उसके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। हाईपर क्लब गोलीकांड मामले में भी उसे गिरफ्तार कर पैदल जुलूस निकालते हुए जेल भेजा गया था। इसके बाद 2025 में एक और मारपीट के मामले में नाम आने पर वह फिर से फरार हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts