छत्तीसगढ़

पुलिसिंग मजबूत करने 62 जवानों की नई तैनाती, कमिश्नर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

रायपुर। शहर में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 62 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक देवेंद्रनगर, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, उरला और पंडरी थाना क्षेत्रों में चार-चार आरक्षकों को रक्षित केंद्र से भेजा गया है। इनमें महिला आरक्षक भी शामिल हैं।

इसके अलावा कमल विहार चौकी और एक्सप्रेस-वे तिराहा पुलिस चौकी में भी रक्षित केंद्र से एक-एक एएसआई, एक-एक प्रधान आरक्षक तथा चार-चार आरक्षकों की तैनाती की गई है।

नव निर्मित पुलिस उपायुक्त कार्यालयों का भी ऑफिशियल कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उनमें स्टाफ की तैनाती कमिश्नर संजीव शुक्ला ने दी है। जिसके तहत, उपायुक्त कार्यालय उत्तर, मध्य, पश्चिम, सायबर एवं क्राइम में पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग दी गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों और सहायक पुलिस उपायुक्तों के कार्यालयों में भी पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग दी गई है।

इस प्रशासनिक कदम को शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देखें लिस्ट…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts