आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम कोलंबो पहुंच चुकी है, जहां 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि यात्रा के दौरान माहिका थकी हुई लगती हैं और हार्दिक के कंधे पर सिर रख देती हैं। इस दौरान हार्दिक माहिका के माथे पर किस करते नजर आते हैं। यह प्यारा सा पल फैंस का दिल जीत रहा है और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
मैदान पर भी हार्दिक शानदार फॉर्म में हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन शुरुआत की है और शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरा हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी हार्दिक पंड्या से बड़ी भूमिका की उम्मीद की जा रही है।





