जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।





