Google Pixel 10a इस साल Google की ओर से आने वाले शानदार स्मार्टफोन्स में से एक होने जा रहा है। लीक रिपोर्ट्स और Google के पिछले पैर्टन के अनुसार यह डिवाइस Pixel 10 सीरीज का एक पावर-पैक लेकिन हल्का वर्जन होगा, जिसे 2025 के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। आधिकारिक टीजर सामने आने के बाद 18 फरवरी 2026 की आधिकारिक लॉन्च तिथि को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
भारत में लॉन्च डेट और संभावित कीमत
लीक्स के मुताबिक Google Pixel 10a को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 18 फरवरी 2026 से लॉन्च होगा। हालांकि, इसकी बिक्री कब से शुरू होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। कीमत की बात करें तो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारतीय बाजार में संभावित कीमत 49,999 रुपये हो सकती है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब 59,999 रुपये में आ सकता है।
अनुमानित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 10a चार कलर ऑप्शन—Lavender, Fog, Obsidian और Berry—में लॉन्च हो सकता है। फोन में 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।
प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो Pixel 10 सीरीज के अन्य डिवाइसेस में भी इस्तेमाल हुआ था। कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10a में OIS सपोर्ट के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल होगा।
ऐसी अफवाहें है कि, फोन में 5100mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।




