मध्यप्रदेश

राजगढ़ में आवारा कुत्तों का कहर, डेढ़ साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला

राजगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। मामला छापीहेड़ा थाना क्षेत्र का है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी नानी के घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर धावा बोल दिया और उसे घसीटते हुए नोचते ले गए थे। बच्ची को ढूंढते हुए बाहर निकली मां ने लहूलुहान हालत में बेटी को कुत्तों के चंगुल से किसी तरह बचाया।

जिसके बाद घायल बच्ची का पहले प्राथमिक उपचार किया फिर हालत गंभीर होने पर उसे शाजापुर रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में आवारा कुत्ते बच्चों पर लगातार हमले कर रहे है। लेकिन आवारा कुत्तों के आंतक पर प्रशासन पूरी तरह नाकाम है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब इन मासूमों पर मंडरा रहे इस खतरे से निजात मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts