छत्तीसगढ़मनोरंजन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में छत्तीसगढ़ का जिक्र, पोपटलाल ने बताईं राज्य की खास बातें

सब टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों गणतंत्र दिवस को लेकर खास एपिसोड दिखाया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्य भारत के अलग-अलग राज्यों से जुड़ी जानकारियां साझा करते नजर आए।

एपिसोड में आत्माराम तुकाराम भिड़े, यानी मंदार चंदवाडकर, ने मंच से सभी सदस्यों से देश की जानकारी पर आधारित सवाल-जवाब किए। इसके लिए पर्चियों के जरिए हर कलाकार को एक राज्य का नाम दिया गया, जिसकी विशेषताएं उन्हें बतानी थीं।

जब पत्रकार पोपटलाल की बारी आई तो उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य मिला। पोपटलाल ने छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए कहा कि यहां “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” बोला जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में आभार जताने के लिए “बने करे जी” कहा जाता है और यहां की प्रमुख बोली छत्तीसगढ़ी है।

इस दौरान भिड़े ने मजाकिया अंदाज में पोपटलाल को टोकते हुए कहा कि जैसे गुजरात में गुजराती बोली जाती है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी ही बोली जाएगी न। इसके बाद पोपटलाल ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का नाम भी बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts