क्रांइमछत्तीसगढ़

सराफा व्यापारी से 36 लाख की ठगी, जेवर कुरियर कराए और बदले में मिले सिर्फ 6,500 रुपये

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उदयपुर (राजस्थान) के एक व्यक्ति ने खुद को बड़ा जेवर व्यापारी बताकर विश्वास में लिया और लाखों रुपये के सोने की ठगी कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, तेलीपारा स्थित लीला ज्वेल्स के संचालक तुषार दोशी से मार्च 2024 में कमलेश सोनी नामक व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को उदयपुर का नामी ज्वेलरी व्यापारी बताते हुए व्यापारिक लेनदेन का प्रस्ताव रखा और कहा कि वह जेवर बाजार में बेचकर पूरी रकम लौटा देगा।

आरोपी की बातों पर भरोसा करते हुए तुषार दोशी ने करीब 36 लाख 86 हजार रुपये कीमत के सोने के हार और कंगन कूरियर के जरिए उदयपुर भेज दिए। जेवर मिलने के बाद आरोपी ने व्यापारी के खाते में केवल 6,500 रुपये ट्रांसफर किए और इसके बाद न तो बाकी पैसे दिए और न ही जेवर लौटाए।

जब काफी समय तक संपर्क नहीं हुआ, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts